मानिकपुर, सुखेन्द्र अग्रहरी । अमचुर नेरूआ ग्राम पंचायत के भेड़ा गांव मे बन रही सीसी सड़क मे भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। विधायक निधि से बन रही दो सीसी रोड़ बनाने पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि सड़क का निर्माण मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। खुलेआम अनुपातहीन मैटेरियल से निर्माण किया जा रहा है। डस्ट और नाम मात्र की सीमेंट डालकर घटिया निर्माण किया जा रहा है।
यहां खुलेआम रेलवे बिल्डिंग से रिजेक्ट पीले ईटों व दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री से आरसीसी सड़क बनाई जा रही है। बनते ही सड़क उजड़ने लगी है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी धृतराष्ट्र बने हुए हैं। पाठा क्षेत्र के गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राज्य व केंद्र सरकार की ओर से विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन पर निगरानी रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। इसके चलते सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है। भेड़ा गांव में आरसीसी रोड निर्माण में मानकों को दरकिनार कर काम करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री लगाई जा रही है। सीमेंट का प्रयोग 10ः1 के अनुपात में किया जा रहा है। मानक विहीन निर्माण पर ग्रामीणों ने सवाल खड़ा किए। आरसीसी सड़क के किनारे दोनों तरफ बन रही नाली मे रेलवे से रिजेक्ट ईंटों का प्रयोग धड़ल्ले से काम किया जा रहा है। वहीं अमचुर नेरूआ ग्राम पंचायत क टैंकर भाड़े मे दिया जा रहा है। ग्राम समाज की भूमि से अवैध खनन कर कर बोल्डर लाकर डाले जा रहे है।


No comments:
Post a Comment