सबका विकास कर सामाजिक परिवर्तन के महानायक शाहू जी के सपनो को साकार कर रहे मोदी और योगी-आर के सिंह पटेल
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी । आरक्षण के जनक कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती रविवार को रगौली इंटर कालेज में सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले छात्रों व आईएएस, पीसीएस चयनित होनहारों को घर-घर जाकर सांसद ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद श्री पटेल ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास की नीति पर काम कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहूजी महाराज के सपनो को साकार कर रहे है।
छत्रपति शाहू जी महाराज इंटर कालेज रगौली में रविवार को सादे समारोह में आयोजित जयंती समारोह में बाँदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहू जी महाराज ने अपने राज्य में वर्ष 1902 में दलितों पिछड़ों व वंचितों को 50 प्रतिशत का आरक्षण सभी सेवाओं में दिया था। तभी से देश में आरक्षण की शुरूआत हुई थी। आगे चलकर डा.भीमराव अम्बेडकर ने इसे कानूनी हक दिया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने निरक्षरता और दासता से मुक्ति दिलाने के लिये अभियान चलाया था।उन्होंने कहा कि सबका साथ ,सबका विकास की नीति पर कार्य कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहूजी के अधूरे सपनो को साकार कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिसके मन में पीड़ा होगी वही समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आयेगा। कहा कि शिक्षा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है।
इस मौके पर बाँदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने घर-घर पहुंच कर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा बालक व बालिका वर्ग में जिले के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले हाई स्कूल वालों का वर्ग में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी आकांक्षा सिंह, इंटर इंटरमीडिएट में टॉपर स्मिता सिंह, इशिता सिंह सहित अर्पिता सिंह,कृति सिंह,अंजली सिंह, प्रतीक्षा मिश्र ,जगदीश,रोहित सिंह, दीपक सिंह, शालिनी, आंचल सिंह, रवि कुशवाहा, नितेश शुक्ला,सुमित कुमार, अरमान सिंह, शिवम सिंह के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के विभिन्न पदों पर चयनित देवी दयाल सिंह, जवाहर लाल सिंह,धर्म सिंह को उनके घर जाकर सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए वरिष्ठ पत्रकार शंकर यादव को भी सांसद द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज अग्रवाल,सुशील द्विवेदी,सुनील सिंह पटेल,सुशील सिंह,सुंदर लाल सिंह,के.वी.सिंह के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment