कुर्बानी नहीं दी जा सकेगी , सामूहिक नमाज प्रतिबंधित- जिलाधिकारी
हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी / जिला मजिस्ट्रेट डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि बकरीद का त्यौहार सामाजिक सद्भाव के साथ आपसी सामंजस्य व भाई चारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। कोविड-19 महामारी के फैलते संक्रमण के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए। कोरोना के फैलते संक्रमण के दृष्टिगत त्यौहार में खुले में कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। कुर्बानी अपने घरों में ही की जाए। मस्जिदों में अधिकतम 5 लोग ही सामूहिक रूप से नमाज अदा कर सकेंगे। 5 से अधिक लोगो के साथ सामूहिक नमाज प्रतिबंधित रहेगी। त्यौहार की खरीददारी अनिवार्य रूप से 31 जुलाई तक कर ली जाए । किसी भी दशा में शनिवार व रविवार को दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकला जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में पेयजल व विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। सुमेरपुर ,राठ व मौदहा में पेयजल व विद्युत पर विशेष ध्यान दिया जाए । किसी कारणवश पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर टैंकर से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए । किसी भी तकनीकी समस्या पर जेई के माध्यम से तत्काल उसको ठीक कराया जाए । त्यौहार के समय में विद्युत आपूर्ति में होने वाले फाल्ट को न्यूनतम समय में ठीक किया जाए। त्योहार के दृष्टिगत साफ सफाई व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए । नगरीय क्षेत्रों में ईओ द्वारा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ द्वारा साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जरूरी दिशा निर्देश दिया ।


No comments:
Post a Comment