पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्रथमिकताःराहुल पांडेय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2020

पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्रथमिकताःराहुल पांडेय

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । बीते रोज पुलिस अधीक्षक द्वारा कालपी से कोंच सीओ के पद पर नियुक्त किये गये  राहुल पांडेय ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर अधीनस्थों से परिचय लिया।वहीं पत्रकारों से मुलाकात करते हुए नवागन्तुक सीओ ने कहा की क्षेत्र में छोटे से लेकर बड़े अपराधों पर अंकुश लगाया जायेगा और अपराधियों को कड़ा सबक सिखाया जायेगा।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को न्याय दिलाया जायेगा व हर
राहुल पांडेय सीओ।
घटना को गंभीरता से लेकर उस घटना के आरोपियों को सजा दिलायी जायेगी।सीओ ने कहा कि क्षेत्र में अबैध कार्यों पर नजर रखकर अबैध कार्य करने वालों की धरपकड़ की जायेगी।वहीं उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने के लिये मास्क लगाने एवम  सेनेटाइजर का प्रयोग करने सहित सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील क्षेत्र वासियों से की।गौरतलब हो की 2015 बेच के नवागन्तुक सीओ इससे पूर्व जनपद के माधौगढ़ व कालपी में पदस्थ रह चुके हैं। वह मूलरूप से जनपद कानपुर के निवासी हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages