संस्था प्रमुख ने पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
फतेहपुर, शमशाद खान । सखी मानव सेवा समिति द्वारा पूर्व निर्धारित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम तिलोकपुर के प्राथमिक विद्यालय एवं ग्राम समाज की खाली पड़ी हुई जमीनों में एवं रास्तों के किनारे बेल, नींबू, अमरूद, हरश्रृंगार, आंवला एवं औषधीय पौधों में गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा आदि तमाम प्रकार के पौधों का रोपण ग्राम प्रधान एवं स्कूल के स्टाफ की उपस्थिति में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
पौधरोपण की शुरुआत ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रधानाध्यापिका ने शुरू की। जिसमें ग्राम प्रधान ने कहा कि संस्था द्वारा इस प्रकार निस्वार्थ प्रकृति सेवा, समाज सेवा अतुलनय है। प्रधानाध्यापिका श्रीमती पांडेय ने संस्था द्वारा किए जा रहे पौधरोपण को बहुत ही सुखद एवं आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों की सराहना करते हैं और जो पौधे
हमारे विद्यालय के आसपास लगाए गए हैं पूरा स्टाफ शपथ लेता है कि इन पौधों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। संस्था प्रमुख नमिता सिंह ने कहा कि समाजसेवा में उनके पदाधिकारियों का योगदान सदैव ही महत्वपूर्ण रहता है। जिसको देखते हुए संस्था प्रमुख ने पदाधिकारियों को कोरोना वारियर्स प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी को एक-एक पौधा दान देते हुए कहा कि हम सबको इन पौधों को न सिर्फ रोपित करना है बल्कि सुरक्षा भी करनी है। हम सब इसके लिए वचनबद्ध हैं। आये हुए अतिथि विष्णु प्रसाद यादव ने चंदन की खेती को बढ़ावा देने के लिए फायदे भी बताए। जिससे उपस्थित लोगों में एक अलग ही उत्साह नजर आया। इस अवसर पर ग्रामवासियों के अलावा गणमान्य लोग एवं संस्था पदाधिकारी तथा विद्यालय का स्टाफ उपस्थित होकर योगदान करता रहा।
![]() |
| पदाधिकारियों को एक-एक पौध दान करतीं समिति प्रमुख नमिता सिंह। |


No comments:
Post a Comment