एडीएम समेत तीन कर्मियों के संक्रमित होने पर कलेक्ट्रेट परिसर सील
फतेहपुर, शमशाद खान । एडीएम समेत तीन कलेक्ट्रेट कर्मियों के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद जिलाधिकरी संजीव सिंह के निर्देश के बाद कलेक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया गया। कलेक्ट्रेट स्थित सभी विभागों के कार्यालयों में एक दिनी अवकाश कर परिसर को आम जनमानस के लिये बन्द कर दिया गया। इस दौरान सभी कार्यालयों के परिसरों के साथ साथ फर्नीचर एव अन्य वस्तुओं को भी सेनेटाइज करने के निर्देश दिए गये। एडीएम समेत कलेक्ट्रेट के तीन कर्मियों के कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर हड़कम्प मच गया। परिसर स्थित अन्य कार्यालयों में काम करने
वाले कर्मियों में भी कोरोना को लेकर भय व्याप्त रहा। संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आने को लेकर लेकर कर्मचारियों द्वारा माथापच्ची तक ट्रैवेल हिस्ट्री को याद किया जाता था। कलेक्ट्रेट के दोनों ओर के गेटों पर ताला लगा दिया गया। इस दौरान नियनित रूप से सुरक्षा में तैनात पुलिस व होमगार्ड कर्मियों को भी परिसर की सुरक्षा में गेट के बाहर ही तैनात किया गया था। जो दूर दराज से अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियी समेत कार्यों से आने वालों को कलेक्ट्रेट बन्द होने की जानकारी देकर अगले दिन आने की जानकारी देते रहे। वहीं जिलाधिकरी कार्यालय समेत सभी अफसरों के द्वारा बन्द होने होने के कारण अपनी समस्याएं लेकर जिला मुख्याल आने वाले फरियादी मायूस होकर लौटने को मजबूर हो गये।
![]() |
| कलेक्ट्रेट गेट पर लगा ताला। |


No comments:
Post a Comment