फिर गांव में तहसीलदार ने किया बड़े स्तर पर पौधारोपण
जालौन (उरई), अजय मिश्रा । पीपरी अठगइयां में खाद के गड्ढों पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार ने मौके पर जाकर खाद के गड्ढों की पैमाइश कराई साथ ही चिन्हांकन कर खाद के गड्ढों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव पीपरी अठगइयां में खाद के गड्ढों पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी। ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कराकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार बलराम गुप्ता लेखपाल नैंसी मिश्रा,
इंद्रजीत व राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में खाद के गड्ढों की पैमाइश कराई। पैमाइश के बाद उन्होंने ग्रामीणों से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने ग्रामीणों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगा। अतिक्रमण हटने के बाद यदि कोई दोबारा से अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिचैली में रविवार को अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर तहसीलदार के निर्देश पर पौधों का रोपण किया गया। ग्रामीणों ने इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली।
![]() |
| अतिक्रमण से मुक्त करायी जमीन पर पौधारोपित करते तहसीलदार। |


No comments:
Post a Comment