एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाल ने मौके पर पहुंचे, आश्वासन के बाद जाम खुला
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कोंच को सौपा
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । बीते रोज उरई रोड पर स्थित कुंवर पैलेस के समीप विधुत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत हो जाने से आक्रोशित विहिप एवम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात करीब 9 बजे चंदकुआँ चैराहे पर जैम लगा दिया। वहीं जैम की सूचना मिलने पर एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व प्रभारी निरीक्षक इमरान खान मौके पर पहुंचे और अगले 2 दिन के अन्दर विभाग द्वारा बिधुत पोलों में
प्रवाहित करंट चैक कराकर समुचित उपाय कराये जाने का आश्वासन देकर जैम खुलवाया। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जैम लगाने वालों में विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, बजरंग दल अध्यक्ष आकाश उदैनिया, गौरव सोनी, अबधेश पटेल आदि शामिल रहे। वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए उक्त हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बिधुत एसडीओ पर फोन ना उठाने ,विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने आदि आरोप लगाते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
![]() |
| आक्रोशित लोगों को समझाते कोतवाल इमरान खान। |


No comments:
Post a Comment