सपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की मौजूदगी में की गयी। जिसमें सात उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, दस जिला सचिव के साथ ही तेरह सदस्यों को शामिल किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुट जाने की अपील की।
 |
| पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव। |
अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें मुलायम सिंह यादव, धीरेन्द्र वीर, राकेश यादव, निसार अहमद, दीपक कुमार गुप्ता, हरिश्चन्द्र यादव, मो0 आसिफ को उपाध्यक्ष, जगनायक सचान को महासचिव, इन्द्रजीत सिंह यादव कोषाध्यक्ष, अजीत सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। जिला सचिव पद पर गुलाब सिंह यादव, चन्द्रजीत सिंह लोधी, बलराम सिंह यादव, सरफराज अहमद, शशीकांत श्रीवास्तव, अमित यादव, राजेश यादव, गिरजाशंकर वर्मा, रफीक अंसारी, मृदुल कुमार को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अजय कुमार गौतम, कृष्णभान सिंह, इश्तियाक हुसैन, नीरज शुक्ला, कमल सिंह, कमल सिंह यादव, रितेश पाल, लखन मौर्य, साबिर अली, मदनचन्द्र यादव, अजय कुमार सिंह, शैलेष मिश्रा व तारक सिंह को शामिल किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात सभी को मनोनयन पत्र भी वितरित किये गये। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए अभी से जुट जायें। गांव-गांव व गली-गली जाकर सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराने का काम करें। इस मौके पर तमाम सपाई मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment