आय में कमी के कारण रेल प्रबन्धक के निर्देशन में हुआ वितरण
फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना संक्रमण काल के दौरान रेलगाड़ी संचालन कम होने के कारण कुलियों की आय में हुयी कमी को देखते हुए प्रयागराज मण्डल के रेल प्रबन्धक के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को स्थानीय आदर्श रेलवे स्टेशन पर पांच यात्री सहायकों (कुलियों) को पन्द्रह दिनों की राशन किट का वितरण स्टेशन अधीक्षक ओपी सिंह द्वारा किया गया। राशन किट पाकर कुलियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होने विभाग के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
 |
| कुलियों को राशन किट वितरित करते स्टेशन अधीक्षक। |
बताते चलें कि कुलियों की आय में कमी होने के कारण जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न होने पर रेल प्रबन्धक अमिताभ ने इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। मण्डल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं सहायक वाणिज्य प्रबन्धक की टीम ने प्रयागराज स्टेशन का दौरा कर कोरोना संकटकाल में कार्यरत यात्री सहायकों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उनकी समस्या को जाना, इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के माध्यम से मण्डल रेल प्रबन्धक अमिताभ को दी गयी। वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने मण्डल के सभी स्टेशनों पर कोरोना संकटकाल के दौरान कार्यरत यात्री सहायकों को राशन किट वितरण किये जाने का आदेश दिया। जिसके अनुपालन में मंगलवार को स्थानीय आदर्शन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक ओपी सिंह, कर्मचारी हित निरीक्षक तेज बहादुर, वाणिज्य निरीक्षक अमित वर्मा ने पांच कुलियों को पन्द्रह दिनों का राशन किट वितरित किया। राशन किट पाकर कुलियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, रिफाइंड, मसाले, नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन, बिस्कुट आदि रहा। इस मौके पर मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक पप्पू कुमार, नार्थ सेन्ट्रल रेलवे सचिव महेन्द्र गुप्ता, जेई सिंग्नल राम बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment