व्यापार मण्डल ने आमजन को बांटे मास्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2020

व्यापार मण्डल ने आमजन को बांटे मास्क

खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से सम्बद्ध युवा व्यापार मण्डल इकाई द्वारा नगर में स्टाल लगाकर आमजन के बीच कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क का वितरण किया गया। व्यापारियों ने आमजन का आहवान किया कि घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। 
आमजन को मास्क वितरित करते व्यापार मण्डल के पदाधिकारी।
व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय व युवा अध्यक्ष रितेश पाण्डेय की अगुवई में नगर के चैक चैराहे पर स्टाल लगाया गया। जिसमें आने-जाने वाले लोगों को रोक-रोकर कर मास्क का वितरण किया गया। स्टाल में मौजूद व्यापारी नेताओं ने लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे भयावह रूप धारण करता जा रहा है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसलिए बेवजह घरों से बाहर न निकलें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर आयें और मास्क लगाकर ही सड़क पर निकलें। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल में खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। जागरूकता कार्यक्रम भी चलाते रहें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर काबुल अवस्थी, मो0 चंदा, सलीम शेख, बबलू पाण्डेय, शिब्बू खान, सुशील गांधी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages