खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । नगर के युवाओं एवं बड़ों को अब अच्छे किस्म के कपड़ों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि नगर में बस स्टाप के समीप दिल्ली गारमेन्ट्स के नाम से शाप खुल गयी है। इस दुकान में विभिन्न वैरायटी के कपड़ों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध है।
 |
| गारमेन्ट्स शाप का फीता काटकर उद्घाटन करते सपा जिलाध्यक्ष। |
मंगलवार को खागा बस स्टॉप के पास दिल्ली गारमेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात उन्होने शोरूम में कपड़ों की श्रृंखला देखी। उन्होने कहा कि नगर के लिहाज से बेहद आकर्षक शाप का उद्घाटन हुआ है। अब लोगों को अच्छे रेडीमेड कपड़ों के लिए शहरों की ओर कूच नहीं करनी पड़ेगी। शोरूम के प्रोपराइटर ने बताया कि युवाओं की पसंद का खास ख्याल रखा गया है। उचित दामों में जीन्स, शर्ट, टी-शर्ट, लोवर सहित अन्य कपड़ों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध है। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख, चैधरी राजेश यादव, परवेज आलम, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, आकाश यादव, अंशु यादव, विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद, अकरम हाशमी, फिरोज अहमद, बबलू तिवारी, विपिन विश्वकर्मा, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment