उन्नाव, डॉ अंशुमान - करोना काल में आम जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई है काफी अरसे से कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं व बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों में चिंता व्याप्त है हिंदू जागरण मंच द्वारा मुख्यमंत्री से शिक्षा सत्र शून्य करने व विद्यालयों की फीस माफ करने की मांग की गई है मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों , अधिवक्ताओं व अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया जिसमें शिक्षा सत्र शून्य करने व फीस माफ करने के साथ-साथ पांचवी कक्षा तक के बच्चों को वर्चुअल क्लास में न पढ़ाया जाने की मांग की मोबाइल फोन से पढ़ाई के दौरान बच्चों की आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
स्कूलों द्वारा बच्चों व अभिभावकों पर ट्यूशन फीस व अन्य शुल्क जमा करने का दबाव निरंतर बनाया जा रहा है अतः मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध है कि जब तक कक्षाएं सामान्य रूप से प्रारंभ नहीं होती तब तक विद्यालयों द्वारा बच्चों की फीस माफी का नियम प्रभावी रूप से पालन कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी, मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुमित तिवारी वेटरन्स इंडिया के अध्यक्ष एके दीक्षित, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, धर्मेंद्र शुक्ला, मनीष, शिव सेवक त्रिपाठी, शिवम आजाद आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment