पत्तल दोने वाले व्यापारी राजेश गोयल के यहां कर रहा था काम,
परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, हत्या का आरोप,
जिला अस्पताल में जमकर हंगामा, नीमच में चर्चित नाम है राजेश गोयल का ।
नीमच, अंकित जैन । शहर के भोरालराम कंपाउंड निवासी अमन पिता राजेश कालेकर का शव कल शाम को ग्राम लख्मी स्थित गणपति पत्तल दोने के मालिक राजेश गोयल के गोदाम पर फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपने लगे तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। राजेश गोयल अपराधी प्रवृत्ति का है, पूर्व में भी उसके खिलाफ कई संगीन आरोप है, वह उसके यहां पेटिंग का काम कर रहा था। सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल मौके पर पहुंचे और मौजूद लोगों को जांच का आश्वासन दिया। राजेश गोयल नीमच का एक चर्चित व्यक्ति है। महिलाओं के साथ छेडछाड के मामले में भी बदनाम हो चुका है। शांति भंग के आरोप में भी पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा शहर में कई अवैध काम उक्त व्यापारी के है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस मामले में जल्द ही बडा खुलासा होने की उम्मीद है।


No comments:
Post a Comment