कपसेठी सेक्टर में बूथ समिति का गठन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे के निर्देशानुसार बूथ समितियों का सत्यापन कार्यक्रम चल रहा है। जिसके लिए मंडल अध्यक्ष, प्रभारियों तथा जिला पदाधिकारियों को मंडल में लगाया गया है। बूथ सत्यापन का कार्य 15 से 31 जुलाई तक 839 बूथों पर संपन्न कराना है। कर्वी नगर में बूथ सत्यापन के लिए जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी, नगर अध्यक्ष श्याम गुप्ता, नगर प्रभारी सुशील द्विवेदी मंगलवार को कपसेठी सेक्टर में बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर बूथ समिति का गठन किया। पहाड़ी मण्डल के बूथ सत्यापन कार्य के प्रभारी बनाये गये जिला महामंत्री
आलोक पाण्डेय ने बताया कि बूथ ही संगठन की प्राथमिक और मुख्य ईकाई है। बूथ की मजबूती से ही संगठन की मजबूती सुनिश्चित होगी। जनपद के बूथ सत्यापन का कार्य तय समयानुसार पूर्ण हो जायेगा। बूथ सत्यापन कार्य का सक्रिय मूल्यांकन राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, विपुल सिंह, महेन्द्र कोटार्य, अश्विनी अवस्थी, मुन्ना प्रजापति, महेश केशरवानी, जिला सह मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल नियमित रूप से मण्डल में किया जा रहा है।
![]() |
| बूथ सत्यापन करते भाजपाई। |


No comments:
Post a Comment