नारायच मेकोरोन का लिया जायजा
हमीरपुर, महेश अवस्थी । जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वच्छता अभियान ,पेयजल, वर्षा जल की निकासी, फागिंग, बाढ़ की रोकथाम तथा अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के उद्देश्य से नोडल अधिकारी / सचिव / महानिदेशक पर्यटन रवि कुमार एन जी व जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने खंडेह के प्राचीन शिव मंदिर व राम जानकी मंदिर में पहुँचकर पूजा / अर्चना की तथा मंदिर के पास के स्थित तालाब का मनरेगा के अंतर्गत सुंदरीकरण/ जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। महानिदेशक पर्यटन ने प्राचीन मंदिर की कारीगरी का अवलोकन करते हुए उसकी प्रशंसा की।नोडल अधिकारी ने मौदहा विकास खंड के नरायच गांव पहुँचकर साफ सफाई , नाले सफाई ,खड़ंजा निर्माण का जायजा लिया तथा गांव में कोविड19 का सर्वे करने वाली टीम आशा ,एएनएम से कहा कि कोविड हेल्प डेस्क में लगे कर्मियों को अच्छे से प्रशिक्षित किया जाय। पल्स आक्सीमीटर का प्रयोग करने के बाद उसको सेनेटाइज करने के पश्चात ही दोबारा उसका प्रयोग किया जाय। कहा कि जांच में संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उसका विवरण अंकित कर संबंधित को सूचित किया जाय । नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रणके के दृष्टिगत गांव में कहीं भी वाटर लागिंग की समस्या ना होने पाए इसके लिए समय-समय पर सफाई कराई जाए ,बीच-बीच में टूटी फूटी चकरोड को दुरुस्त कराया जाए, उन्होंने कहा कि सभी गांव में सफाई कर्मियों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाकर बेहतर साफ सफाई कराई जाए ।



No comments:
Post a Comment