भक्तों के लिए खुलें मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के कपाट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

भक्तों के लिए खुलें मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के कपाट

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पहले सोमवार को भले ही दर्शन प्रतिबंधित रहे हों, लेकिन अब पूरे सावन महीने मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में भक्तजन सुबह और शाम को दर्शन कर सकेंगे। कोरोना महामारी के दृष्टिगत जलाभिषेक पर प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंस का पालन, मास्क लगाना जरूरी होगा।
मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी और व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को प्रशासनिक अनुमति न मिलने से मंदिर को बंद रखा गया था। अब सावन महीने में भक्तों के लिए सुबह 6 बजे से 10
फूलों से सजे भगवान मत्यगजेन्द्रनाथ।
बजे तक और शाम को 6.30 से 9 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे। भक्तजन इस दौरान दर्शन ले सकेंगे लेकिन जलाभिषेक पर प्रतिबंध जारी रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अजीत सिंह ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए मंदिर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य रहेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से सेनेटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी। बताया कि मंदिर को रोजाना दर्शनों के लिए खोले जाने के निर्णय से भक्तों में खुशी की लहर है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages