चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 21वां स्थापना दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण हुआ। महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी के प्रांतीय संप्रेक्षक राजकुमार याज्ञिक ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय का जन्मदिन भी है। इस मौके पर पत्रकारों ने राष्ट्रीय संयोजक के दीर्घायु की कामना की। तत्पश्चात जिले के विभिन्न स्थानों पर नीम, आंवला, समी के पौधे रोपित किए गए।
 |
| पौधरोपण करते पदाधिकारी। |
संप्रेषक राजकुमार याज्ञिक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है। पत्रकारों के मान सम्मान के लिए हमेशा लडाई लडी है। कहा कि पत्रकारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मांग किया कि पत्रकारों के लिए सरकार आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि की व्यवस्था करें। इस मौके पर दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment