फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । आज सोमवार को बटेश्वर धाम में विभिन्न मंदिरों एवं शौरीपुर बगीची गार्डन मंदिर के प्रांगण में शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार, औषधिय पौधे रोपित किए एवं कुछ पौधों का वितरण भी किया गया । संस्था सचिव रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पौधारोपण करना काफी अच्छी बात है । वृक्षारोपण से जलस्तर ठीक बना रहेगा। एक वृक्ष 10 सिलेंडर के बराबर ऑक्सीजन छोड़ता है, जो कि प्राणी मात्र का जीवन आधार है। नीरज राजपूत ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पौधारोपण करना बहुत जरूरी है । आश्रम के मुख्य मंहत ने बताया कहा कि संस्था के पदाधिकारियों का वृक्षारोपण करना एक सराहनीय कार्य है । स्कूलों के संचालकों को भी पढ़ने वाले छात्र छात्राओ को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए । इस मौके पर दीपक शुक्ला, दीप्ति गुप्ता, नीरज गुप्ता, पी के गुप्ता, वीर बहादुर, पुष्पेंद्र कुमार आदि थे । वहीं संस्था द्वारा लोगों से वृक्षारोपण कर पौधे की सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया ।
Monday, July 27, 2020
बटेश्वर धाम में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
Tags
# Firozabad
Share This
About Amja Bharat
Firozabad
Tags:
Firozabad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment