फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश से आगरा शिक्षक खंड के अधिकृत प्रत्याशी धर्मसिंह भदोरिया द्वारा जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार कृष्णज के नेतृत्व में जिले के कॉलेजों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें जूनियर हाई स्कूल उरमुरा, भारतीय इंटर कॉलेज धातरी, गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज, एमडी जैन इंटर कॉलेज, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज सिरसागंज में जाकर शिक्षकों से मुलाकात की गई एवं परिवर्तन के दौर में सेवारत पेंशन विहीन शिक्षक प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा गया। जूनियर हाईस्कूल उरमुरा मे जिला महामंत्री डॉ सहदेव सिंह चौहान ने साफा व माला पहनाकर उनका एवं उपेंद्र यादव का स्वागत किया । इस दौरान भदौरिया ने कहा कि सभी का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि हमारा साथी उनको निश्चित रूप से सदन में पहुंचाएगा और पेंशन बहाली की मांग को सदन में भी उठाया जाएगा । इस दौरान धर्मेंद्र कुमार,उपेंद्र यादव, जिला संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ ) नीतू यादव, अश्वनी कुमार जैन, अमित शास्त्री, विनोद कुमार एवं दीपक चौहान उपस्थित रहे ।
Monday, July 27, 2020
अटेवा के एमएलसी प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
Tags
# Firozabad
Share This
About Amja Bharat
Firozabad
Tags:
Firozabad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


जय युवा जय अटेवा
ReplyDelete