कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोंच विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भदारी के प्रधान ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर पर फर्जीबाड़ा कर भृष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रधान पद से इस्तीफा देकर खलबली मचा दी।खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनबाल को अपना लिखित इस्तीफा देते हुए प्रधान विनय कुमार ने लिखा कि उन्होंने बर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायत के ग्राम बरोदा खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कराया था जिसका अभी तक भुगतान नहीं हो सका है और कारीगरों के रुपये भी खाते में नहीं पहुंचे है।इसके अलावा रमेश बरार के घर के पास कुआं का निर्माण कार्य कराया था जिसका भी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है,साथ ही गौशाला में गौ वंशों हेतु भूसा का 11 लाख रुपये का भी भुगतान नहीं हो सका है जिससे सारी व्यवस्थायें चरमरा गयीं हैं।प्रधान ने कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रशान्त कुमार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वह धनराशि को कागजोंध्फीडिंग में फर्जी रूप से चढ़ा देता है लेकिन खातों में धनराशि आती ही नहीं है।प्रधान ने आरोप लगाया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर ने आलाधिकारियों के आशीर्वाद से मनरेगा के तहत हुए कामों में लाखों रुपये की हेरा फेरी की है।
जांच के बाद होगी कार्यवाहीःबीडीओ
मामले को लेकर बीडीओ शुभम बरनबाल ने कहा है कि उनको आये हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं और अब उक्त प्रकरण उनके समक्ष आया है जिसकी वह जांच करायेंगे और जांच के उपरान्त जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
बोले कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रशांत आरोप झूठे
कोंच ब्लॉक में कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रशान्त कुमार ने प्रधान द्वारा अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को लेकर कहा है कि प्रधान का कार्यकाल आने वाले कुछ माह में पूर्ण होने वाला है और किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर वह ऐसे मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। ओर ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे है।


No comments:
Post a Comment