कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले
तीन मिष्ठान विक्रेताओं के भरे गये सैम्पल
कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । शुक्रवार को त्योहारी बाजार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने नगर के 3 मिठाई की दुकानों में छापा मारकर सैम्पल लिए टीम को देखकर बाजार में हड़कम्प मच गया और अन्य दुकानदार अपनी अपनी दुकानों में शटर डाल कर भाग खड़े हुए।
बकरीद व रक्षाबन्धन के त्योहार को देखते हुए मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग ने छापामार कार्यवाही शुरू कर दी है शुक्रवार को नगर में बाजार का दिन होने के चलते दुकानदारो के यहाँ काफी भीड़ थी ऐसे में खाद्य विभाग की टीम में अभिहित अधिकारी प्रियंका सिंह की अगुवाई में बाजार में छापा मारा टीम ने अनुराग की मिठाई आशीष की दुकान से बूंदी के लड्डू शरद कुमार की दुकान से बेसन के लड्डू का सैम्पल लिया गया और
कोल्डड्रिंक की रखी बोतलों की डेट चेक कर एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक को नष्ट कराया उन्होंने कोविड 19 को देखते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी कि बगैर मास्क लगाए किसी को सामान न दें और स्वयं मास्क लगाए साथ ही दुकान के अंदर किसी को न खिलाए वरना महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से दुकानदारो में हड़कम्प मच गया अभिहित अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चल रहा है त्योहारों के मौके पर मिलावटी समान बेचने वालों को बख्सा नही जाएगा इस मौके पर देवेंद्र सिंह ,दिनेश कुमार व आलोक कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे ।
![]() |
| मिठाई की दुकान में सैम्पल लेती टीम। |


No comments:
Post a Comment