उरई (जालौन), अजय मिश्रा । जिला मुख्यालय के नामचीन मिष्ठान विक्रेता लालमन स्वीट हाउस की मिठाई का स्वाद आया वापस। 22 जून 2020 को जानी मानी लालमन स्वीट्स के मालिक मयंक अग्रवाल का सैंपल पूल सैम्पलिंग के दौरान लिया गया था जिसकी 26 जून 2020 को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शहर में हड़कंप मच गया था। बुधवार 8 जुलाई 2020 को मयंक अग्रवाल एवं उनकी बहन सुश्री तनु अग्रवाल को उपचार पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट नेगटिव आने
 |
| परिजनों के साथ मयंक व तनु अग्रवाल। |
के पश्चात राजकीय मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घर आते ही पुष्प वर्षा व फूल मालाओं द्वारा इन कोरोना योद्धाओं का स्वागत किया गया। लालमन स्वीट्स के ग्राहकों में फिर से खुशी की लहर दौड़ गयी है। इस अवसर पर मयंक अग्रवाल ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से हम शहर को मिठाई का स्वाद चखा रहे हैं और आगे भी के सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment