देवेश प्रताप सिंह राठौर
(वरिष्ठ पत्रकार)
.... कोरोना वायरस कीसंख्या में बढ़ोतरी तेजी से हो रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी फैलती जा रही है। प्रदेश में 75 जिलों में कोरोना संक्रमण अपने पैर पसार चुका है। अब सिर्फ चंदौली ही ऐसा जिला है, जहां कोविड-19 के मामले सामने नहीं आए हैं। इसी बीच किंज जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) ने बताया कि सोमवार को कोरोना टेस्टिंग के लिए 1019 संदिग्धों के नमूने लिए गए थे, जिनमें आज दस लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि ही है गोतम बुद्ध नगर जिले में भी चार नए केस मिले हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव की प्रक्रिया चल रही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी बहुत ही अच्छी कार्यशैली के साथ कार्य कर रहे हैं ,परंतु इधर एक हफ्ते से पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अधिक पाए जा रहे हैं। वैसे बात सच हैआज कल कोरोना वायरस के मरीज जिले में बहुत बढ़ रहे हैं जहां पर लॉकडाउन के समय एक भी मरीज है कोरोना वायरस संक्रमित नहीं था जिसमें हम बुंदेलखंड का नाम ले सकते हैं क्योंकि बुंदेलखंड में लॉकडाउन के समय कोरोना संक्रमित लोग नहीं पाए गए आज हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं पूरे जिले की स्थित को अवलोकन करके और कोरोना वायरस के मरीजों की संक्रमित संख्याओं में अधिक बढ़ोतरी के आधार पर पूर्ण लॉकडाउन उत्तर प्रदेश कुछ दिनों के लिए करने की जरूरत है। जिस तरह बिहार ने किया है लॉकडाउन और बहुत से राज्यों में हैं लॉकडाउन 31 जुलाई तक किया है मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश भी कुरौना वायरस की चपेट में गंभीर स्थिति में आता जा रहा है। क्योंकि जिस तरह से सैंपल लिए जा रहे हैं उस आधार पर पॉजिटिव केस निकलना एक बहुत बड़ी है सरकार के लिए चुनौती बनती जा रही है। क्योंकि इस तरह से मरीज बढ़ेंगे तो इतने आईसीयू कहां उपलब्ध हो पाएंगे जिस तरह से मरीजों की गति बढ़ रही है। मेरी सरकार से और जिला प्रशासन से विशेष निवेदन करता हूं कोरोना वायरस बहुत तेजी से उत्तर प्रदेश में पैर फैला रहा है जिसमें बुंदेलखंड के कुछ जिले बहुत ही अधिक संक्रमित होते जा रहे हैं जिस आधार पर लॉक डाउन की शक्ति के साथ पालन करवाने की आज जरूरत है। नहीं वह दिन दूर नहीं जब भारत कोरोना वायरस संक्रमित में प्रथम स्थान पर हो जाएगा जो गति चल रही है। वह बहुत ही चिंतनीय है सरकार भी चिंता कर रही है और आम आदमी भी डरा हुआ है। बहुत से लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं जिनके कारण नियमों का पालन करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं इसलिए लॉक डाउन की व्यवस्था शक्ति के साथ हो जो लॉक डाउन का पालन ना करें उससे सरकार सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई उसके ऊपर जब तक शक्ति बलपूर्वक इसका पालन नहीं कराया जाएगा तब तक इस देश के लोग मानने वाले नहीं इस देश की जनता सुधरने वाली नहीं है नियम तोड़ना और नियम का पालन ना करना उनके स्वाभिमान खून के हिस्से में भरा हुआ है। सरकार जिला प्रशासन इस खबर को पहुंचे और उनके संज्ञान में यह आए तो अवलोकन करके जिले की स्थित का जो सरकार के पास कोरोना वायरस की रिपोर्ट जिला स्तर से शासन को भेजी जाती है उसके आधार पर लॉक डाउन की स्थिति पूर्ण रूप से स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है ।नहीं लॉक डाउन न होने पर संख्या इतनी बढ़ जाएगी कि अस्पतालों में जगह नहीं रहेगी जिस तरह से सैंपल की जांच के आधार पर पहुंच चुके और संक्रमित लोग पाए जा रहे हैं रहे हैं वह बहुत बड़े चिंतनीय विषय है इस पर सरकार ध्यान दें हम अपनी बात सरकार तक रखने के लिए जनहित के लिए कोरोना वायरस संक्रमित को रोकने के लिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार तक सत्य बात रखें और उस पर सरकार जो भी निर्णय लेगी वह वर्तमान श्री योगी जी की सरकार में हर व्यक्ति न्याय की उम्मीद कर सकता है।


No comments:
Post a Comment