बांदा, के एस दुबे । शहर सीमा से जुड़े जरैली कोठी के लालू के डेरा के ग्रामीणों ने विद्युतीकरण की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युतीकरण न कराए जाने से वह लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जबकि नजदीक से बिजली लाइन गुजरी है।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने लिखा है कि देश को आजाद हुए सालों हो गए लेकिन हमारे गांव के नागरिक विद्युतीकरण से वंचित हैं। बिजली न होने से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है वहीं सभी भौतिक सुख सुविधाएं
नागरिकों को नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने लिखा है कि मोबाइल अब जरूरत की चीज बन गयी है, लेकिन बिजली के अभाव में मोबाइल भी चार्ज करने के लिए लोग तरस रहे हैं। जिससे विकास के प्रति जारी उपेक्षा को आसानी से समझा जा सकता है। ग्रामीणों ने लिखा है कि गांव में विद्युतीकरण की मांग को लेकर कई बार अर्जियां दी गयी तो जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक किसी ने ध्यान न दिया जिससे आज भी हम सभी विकास से कोसो दूर हैं। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्या के निदान का भरोसा दिया। कहा कि इस बारे में पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से बातचीत कर विद्युतीकरण कराया जाएगा।
![]() |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए जरैली कोठी के लोग |


No comments:
Post a Comment