भोपाल, अंकित जैन - हमने हमारी सरकार के 15 माह में प्रदेश को भयमुक्त प्रदेश बनाने के लिये माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ एक बड़ा अभियान छेड़ा था, वो माफिया जो पिछले 15 वर्षो में भाजपा सरकार में जमकर पनपे थे। हमने उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की। हमने कोई दबाव- प्रभाव सहन नहीं किया। माफ़ियाओ की गिरफ़्तारी पर मै मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना करता हूँ।
साथ ही माँग करता हूँ कि हमारी सरकार द्वारा प्रारंभ माफिया अभियान वर्तमान सरकार में भी सतत जारी रहे, इन माफ़ियाओ का जनता में ख़ौफ़ भय व आतंक हमारी सरकार ने जो समाप्त किया था, जिसके फलस्वरूप जनता ने निर्भीक होकर, आगे आकर इनके ख़िलाफ़ शिकायतें दर्ज करायी, वो अभियान सतत जारी रहे, ये माफिया वापस पनपे नहीं, इन्हें राजनैतिक संरक्षण ना मिले, प्रदेश की जनता वैसे ही भयमुक्त होकर जी सके, इनको कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसको लेकर वर्तमान सरकार कड़े से कड़े कदम उठाये।


No comments:
Post a Comment