रामपुरा (जालौन), अजय मिश्रा । अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद की ओर से दिव्यांगों को निःशुल्क मोटर ट्राई साइकिल प्रदान किया गया, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ सकें। इस दौरान मोटार ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद के (प्रवन्धक) अजय सिंह बघोरा ने बताया कि रामपुरा के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोगों को चिह्नित कर मोटर ट्राई साइकिल मुहैया करवाई जा रही है, जो चलने फिरने में असमर्थ हैं। परिषद के काम में अन्य संस्था के सदस्य भी मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि रामपुरा क्षेत्र के पांच
 |
| मोटर ट्राई साइकिल पर सवार दिव्यांग। |
लोगों को निःशुल्क ट्राई साइकिल दी गई है। अजय सिंह बघोरा ने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। अजय सिंह बघोरा विकलांगता प्रबंधन पर प्रहलाद सिंह (कोषाध्यक्ष) की मौजूदगी में जगदीश गोयल (मंडल अध्य्क्ष झांसी) रामपुरा, श्रीपाल, नजीर खान (पचोखरा), लोकेंद्र कुमार कस्बा रामपुरा), संदीप ऊमरी इन पांच लोगों को मोटर ट्राईसाइकिल प्रदान की गयी।
No comments:
Post a Comment