नगर पंचायत ईओ की कार्यवाही से हड़कंप मच गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2020

नगर पंचायत ईओ की कार्यवाही से हड़कंप मच गया

सफाई में लापरवाही पर सफाई नायक की सेवा समाप्ति व तीन को थमाया कारण बताओ नोटिस 

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चलाए जा रहे सफाई अभियान की व्यवस्था परखने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने नगर के मुख्य बस स्टैंड, धोबीपुरा, बेरी रोड, मुख्य बाजार व गाड़ीखाना का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गाड़ीखाना व बस स्टैंड में कूड़े के ढेर, बेरी रोड व मुख्य बाजार में नालियों में कीचड़ व सड़क पर फैले पानी को देखते हुए सफाई नायकों को कड़ी फटकार लगाई उन्होंने सफाई नायकों को निर्देश दिए कि कार्यो में लापरवाही न बरतें नगर के लोगो ने बताया कि सफाई कर्मी कूड़ा इकठ्टा कर उठाने नही आते हैं जिससे दुर्घन्ध उठती है बीमारी फैलने का खतरा रहता है सफाई कर्मी कार्यो में भी पक्षपात पूर्ण तरीके से करते हैं जिस कारण हफ्तों कूड़े के ढेर लगे रहते हैं नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जलाओ तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है 4 टीमो में सफाई कर्मियों की टोली कार्य कर रही। सफाई अभियान में लापरवाही पर सफाई नायक बुद्दू की सेवा समाप्ति के लिए अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है वही सफाई नायक रामबाबू ,इरफान खान व खुर्सीद को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जबाब मांगा है जबाब न मिलने पर इनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी सहित सफाई कर्मी भी मौजूद रहे।
गंदगी व कूड़े के ढेरों की शिकायत नगर पंचायत ईओ से करते कस्बे के वासिंदे।

एक दर्जन दुकानदारों से पकड़ी प्रतिबंधित पॉलीथिन जुर्माना वसूला
मंगलवार को नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान नगर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी स्थित एक दर्जन दुकानदारो के पास से 6 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ कर 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला नगर पंचायत ईओ ने बताया कि दुबारा पकड़े जाने पर चार गुना जुर्माना व मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages