सावन के चौथे सोमवार पर भक्तों ने की पूजा अर्चना
फ़िरोज़ाबाद / शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । जिले में कभी पिछले वर्षो औघड़ दानी भगवान शिव को रिझाने के लिए शिवालयों में पौ फटते ही हजारों की संख्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगती थी। मगर इस बार कोविड-19 के कहर के चलते मंदिरों में कोई खास रौनक नहीं है । सावन के चौथे सोमवार को कुछ भक्त ही बाबा भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की । ज्यादातर भक्तों ने अपने घरों में ही महादेव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के चौथे सोमवार को भी मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की ज्यादा भीड़ दिखाई नहीं दी। पिछले वर्षो तक विभिन्न शिव मंदिरों में सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा के लिए हजारों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है । कोविड-19 के कहर के चलते जिला प्रशासन ने मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा भीड़ ना लगाने के आदेश दिए हैं । टुइयां मंदिर, चौमुखी महादेव मंदिर , बटेश्वर महादेव मंदिर आदि में भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी ने प्रातः काल भगवान शंकर की विशेष आराधना करके आरती उतारी । अनेक भक्तों ने घर पर रहकर ही औघड़ दानी भोले बाबा की पूजा अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान भोले शंकर के गले का हार कहे जाने वाले सर्प को भी गांव की कुछ महिलाओं ने दूध पिलाया। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में इनके दर्शन करने और दूध पिलाने से भोले बाबा की साक्षात कृपा प्राप्त होती है ।


No comments:
Post a Comment