गणपति सेवा समिति ने लोगों को दिए मास्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2020

गणपति सेवा समिति ने लोगों को दिए मास्क

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल  ।  श्री गणपति सेवा समिति  सिविल लाइंस फिरोजाबाद के द्वारा मास्क वितरण किया गया । कार्यक्रम में लोगों को कोरोना महामारी के बचाव के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर  कार्यवाहक सचिव पवन पाण्डेय भोले ने बताया कि हमें अपने हाथों को प्रत्येक 20 सेकंड के बाद सैनिटाइजर या साबुन से धोना चाहिए और हमें सामाजिक दूरियां, मुंह पर मास्क और 2 गज की दूरी जरूर बनाए रखें । कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष
जितेंद्र यादव ने लोगों को बताया कि हमें घर से बाहर निकलने से पहले तुरंत मास्क का प्रयोग करें । इस मौके पर समिति के सदस्य पंकज पांडे , जितेंद्र यादव , भोले ,।रवि यादव, विवेक शुक्ला , डीपी सिंह, पूजा पांडेय, नीरज देवी, माया देवी आदि  उपस्थित रहे ।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages