हमीरपुर, महेश अवस्थी । सुमेरपुर के वार्ड नंबर 17 गुरगुज झंडा मैदान में पाइन के पानी की समस्या बहुत ज्यादा गंभीर हैं। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए दूर दूर तक जाना पड़ता है ।नगर वासियों ने नगर पंचायत व जल संस्थान को अवगत कराया है कि हमारे वार्ड में पानी की समस्या बहुत ज्यादा खराब है ,इसका जल्द से जल्द निराकरण कराया जाए। तो जल संस्थान सुमेरपुर का कहना है की हम इस समस्या का निराकरण करने में असमर्थ हैं क्योंकि इस समस्या के निराकरण के लिए हमारे पास कोई बजट नही है ।हमें नगर पंचायत सुमेरपुर से फंड दिलाया
जाए तो हम कार्य कर सकते हैं ।अन्यथा हम कार्य करने में असमर्थ हैं । जल संस्थान सुमेरपुर ने नगरवासियों से कहा कि आप लोग चंदा करके पाइप लाइन इसे दूसरी जगह से जॉइंट करवा सकते हैं ।तभी समस्या का समाधान होगा ।नागरिक पीने के पानी की समस्या से मार्च माह से जूझ रहे है।मगर नगर पंचायत,जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों के कानों में जूं नही रेग रही है ।नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में पीने के पानी की समस्या का निदान न हुआ तो वें नगर पंचायत में धरना प्रदर्शन को मजबूर होगे ।Monday, August 24, 2020
6 महीने से तरस रहे पानी को नागरिक
Tags
# Hameerpur
Share This
About Amja Bharat
Hameerpur
Tags:
Hameerpur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment