कलेक्टर श्री पुष्प ने भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुवे आम नागरिकों से की अपील - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 24, 2020

कलेक्टर श्री पुष्प ने भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुवे आम नागरिकों से की अपील

मंदसौर, अंकित जैन - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री मनोज पुष्प ने मंदसौर जिले में भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के आम नागरिकों से विनम्र अपील की है :-


1. वाहनों के आवागमन में सावधानी रखें। 


2. पुल-पुलिया पर पानी होने की स्थिति में पैदल, वाहन से पुल /पुलिया / रपटें आदि पार करने का प्रयास न करें।


3. कई स्थानों पर पानी भरने, बहने आदि को देखने के लिए घरों से निकल पड़ते हैं और इन स्थानों पर सैल्फी लेने की होड़ सी लग जाती है, यह स्थिति आपके लिए घातक हो सकती है। कृपया अपनी सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखें।


4. नदी / तालाबों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में नदी के आसपास अथवा तालाब में न जाएँ।


5. आपके क्षेत्र में वर्षा नहीं हो रही है, ऐसी स्थिति में भी नदी, नालों के पास स्थित पिकनिक स्थलों पर न जाएं, क्योंकि नदी, तालाबों के केचमेंट एरिया में वर्षा होने होने की स्थिति में नदी / तालाबों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है।


6. घरों के आसपास स्थित छोटे गड्डों, खोहों, छोटे नाले, नालियों जिनमें अचानक तेज बहाव वर्षाकाल में हो सकता है, आदि में पानी भराव की स्थिति में छोटे बच्चों के साथ घटना दुर्घटना हो सकती है। उनका विशेष ध्यान रखें।


7. वर्षाकाल में बिजली के पोल आदि में अर्थिंग के कारण करंट लगने की संभावनाएं हो सकती है अतएव सावधानी बरतें। 


8. पुल/पुलिया के नीचे से पानी का बहाव अत्यधिक मात्रा एवं गति से होने की स्थिति में पुल / पुलिया पर भीड़ न लगाएं और झांक कर नीचे देखने का प्रयास न करें । ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावनाऐं बढ़ जाती है।


9. पुलिया /पुल के अपासपस जलभराव की स्थिति में सड़क धंसने या पुलिया की एप्रोच सड़कों के धंसने एवं तेज बहाव से मिट्टी कटाव की संभावना रहती है। ऐसी स्थानों पर जाने से बचें। 


10. वर्तमान में कोरोना का प्रकोप सभी जगह है। ऐसी स्थिति में एक ही जगह पर ज्यादा भीड़ न लगाऐं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages