उन्नाव, डॉ अंशुमान - अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नईसरांय फीडर की हाईटेंशन लाइन जोड़ते समय अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने के कारण लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई ।परिजनों ने शटडाउन के दौरानआपूर्ति चालू करने का आरोप लगाकर शव कोअजगैन मुंशीगंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया । परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की सूचना के बाद भी विद्युत विभाग से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया । माखी थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर चंपत पुर निवासी शिवमंगल 40 वर्ष पुत्र काली प्रसाद संविदा लाइनमैन का कार्य करता था। शटडाउन लेकर खंभे पर मरम्मत के लिए चढ़े लाइनमैन को अचानक सप्लाई चालू हो जाने से जोर का झटका लगा और पलक झपकते ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए पुलिस व विद्युत विभाग के किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से परिजन आक्रोशित होकर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप वर्मा ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कर शांत कराया उन्होंने कहा मामले की जांच करवाई जाएगी व जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी बिजली बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने के साथ ही कृषक दुर्घटना बीमा योजना से भी मुआवजा दिलाया जाएगा।
Saturday, August 1, 2020
हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत
Tags
# unnao
Share This
About Amja Bharat
unnao
Tags:
unnao
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment