बैंड, डीजे, ढ़ोल एसोसिएशन व दमामी समाज ने लगाई क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गुहार
लोकडॉउन के कारण रोजी रोटी का संकट..!
सीतामऊ मन्दसौर, अंकित जैन - श्री दमामी सामाजिक ढोल बैंड एसोसिएशन सीतामऊ-सुवासरा समिति पंजीयन-क्रमांक57/35/02/16463/20 दिनांक 31/07/2020 को श्री दमामी सामाजिक ढोल बैंड एसोसिएशन द्वारा एक अति आवश्यक बैठक समिति अध्यक्ष श्री महेश्वर गंधर्व की अध्यक्षता में संपन्न हुई श्री गंधर्व द्वारा बताया गया कि समिति से संबंधित 4000 व्यक्ति है ओर अन्य लोग भी पंजीकृत रूप से जुड़े हुए हैं । कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण बैंड बाजे डीजे ढ़ोल सब कुछ बंद होने से हमारे परिवार की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है…! समिति द्वारा कई बार क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई एवं आर्थिक मदद के लिए आवेदन दिए गए जिस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही ना होते हुए कोई भी आर्थिक मदद उपलब्ध नहीं कराई गयी । अब हमरा परिवार भुखमरी की कगार पर हैं।
जिस कारण से आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा मदद के लिए आगे ना आने पर समिति आने वाले उपचुनाव का बहिष्कार करेगी एवं हमसे जुड़े हुए सभी लोगों को मतदान न करने हेतु प्रेरित कर उप चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा, बैठक में बड़ी संख्या में समाज जन एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment