48 घंटे तक सीएचसी में ठप रहेगी उपचार व्यवस्था
पनगरा व दिखितवारा गांव में टीमों ने कैंप लगाकर की जांच
नरैनी, के एस दुबे । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एम्बुलेंस चालक जांच रिपोर्ट में कोरोना पाजटिव निकला। पनगरा व दिखितवारा गांव में चिकित्सा टीमों द्वारा कैम्प लगाकर कोरोना जांच की गई, जिसमे सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एम्बुलेंस चालक कोरोना पाजिटिव पाया गया। भेजे गए स्वैब जांच नमूने में चालक की रिपोर्ट पाजटिव निकली। डा. बीएस राजपूत ने बताया कि अस्पताल की सभी सेवाएं 48 घंटे तक के लिए बंद कर दी गई। कैम्पस में रह रहे सभी लोगों की थर्मल स्क्रिीनिंग करवाई जा रही है। पाजटिव निकले व्यक्ति के परिवार सहित सभी
सम्पर्क वाले स्थानों की जानकारी लेकर प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच की जाएगी। पाजिटिव हुए चालक को अस्पताल के अंदर आइसोलेट कर उसके पूरे परिजनों को होम क्वारन्टीन किया गया। अस्पताल बन्द करके पूरी तरह पूरे परिसर को सील कर दिया गया। टीम द्वारा पूरे अस्पताल कैम्पस के सेनेटाइज का कार्य किया गया। वहीं गांव-गांव कैम्प लगाकर ग्रामीणों की जांच की जा रही है। बहेरी सीएचसी अधीक्षक अजय विश्वकर्मा ने बताया कि पनगरा गांव के पंचायत भवन में रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिये 65 लोगो की जांच की गई। सभी व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसी प्रकार से दिखितवारा गांव में 108 लोगों की जांच की गई। सभी लोग निगेटिव निकले। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस चालक के कोरोना पाजिटिव पाए जाने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने नहीं की। उन्होंने कहा कि उनके पास जैसे ही रिपोर्ट आएगी, वह जानकारी देंगे।
![]() |
| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में पसरा सन्नाटा |


No comments:
Post a Comment