हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिले के बैंक अध्यक्षो का चुनाव लड़ने की भाजपा ने कमर कसी है । इसी के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष की संस्तुति और क्षेत्र व प्रदेश के अनुमोदन पर अध्यक्षों व चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता ने की है । हमीरपुर भूमि विकास बैंक शाखा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुरारा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष कामता कुशवाहा व चुनाव प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश सिंह सेंगर व सहप्रभारी भाजपा जिला महामंत्री रामदास सुदर्शन / मौदहा भूमि विकास बैंक शाखा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व जिलाउपाध्यक्ष
भाजपा व सुमेरपुर पश्चिमी मंडल प्रभारी रामदेव सिंह व चुनाव प्रभारी भाजपा के पूर्व प्रत्याशी जगदीश व्यास व सहप्रभारी जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह / राठ भूमि विकास बैंक शाखा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह तोमर व चुनाव प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान ,सहप्रभारी भाजपा जिला महामंत्री उमा कांत लोधी की घोषणा की है | ये प्रत्याशी 26 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे । यह जानकारी मीडिया प्रभारी भाजपा किशन व्यास ने दी है । जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी रत्न साहू , कार्यालय मंत्री हिमांशू श्रीवास्तव, आई टी सेल प्रमुख रोहित गुप्ता, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख सत्यम पंडित,सिद्धार्थ पाठक, सनद शर्मा भाजपा परिवार ने खुशी जाहिर की|Monday, August 24, 2020
भूमि विकास सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के प्रत्यासी घोषित
Tags
# Hameerpur
Share This
About Amja Bharat
Hameerpur
Tags:
Hameerpur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment