गाय 3 दिन से सड़क में मरी पड़ी सड़ांध फैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 24, 2020

गाय 3 दिन से सड़क में मरी पड़ी सड़ांध फैली

हमीरपुर, महेश अवस्थी  । अन्ना जानवरो का प्रत्येक ग्राम पंचायतो मे बने गौशालाओ में बुरा हाल है । वे शो पीस बनकर रह गए है। ताजा मामला कुरारा विकास खण्ड के कनौटा ग्राम पंचायत का है । जहाँ हमीरपुर कालपी मार्ग में बीच सडक पर गाय मरी पडी है ।जोकि राहगीरो के लिए आफत बनी है ।लोगो का घरो से निकलना मुश्किल हो गया है । तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी  जानकर भी अनजान बना है । अपनी कार्य शैली से चर्चा में रहने वाली ग्राम पंचायत

अधिकारी अपने कार्य करने पर इतनी सजग है, कि मृत गाय को दो दिन बाद नही हटाया गया । खास बात तो ये है कि ग्राम पंचायत के लोग बीच सडक पर कूडा ,गोबर डाल रहे है, हर बार हजारो रूपये कूडा सफाई के नाम पर खर्च करने के बावजूद सफाई नही रहती है ।  सडक पर कूडा डालने वालो पर कार्यवाही नही की जाती । बल्कि इसी तरह विकास के पैसे को कूडा सफाई के नाम से ठिकाने लगाया जाता है ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages