गन्दगी एवं जलभराव से जूझ रहे कई मुहल्ले - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

गन्दगी एवं जलभराव से जूझ रहे कई मुहल्ले

पालिका का सफाई विभाग पड़ा सुस्त 

फतेहपुर, शमशाद खान । एक ओर जहां कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार साफ-सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर पालिका का सफाई विभाग सुस्त पड़ गया है। नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कई मुहल्ले जलभराव एवं गन्दगी से जूझ रहे हैं। जिससे लोगों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने नाराजगी का इजहार करते हुए तत्काल सफाई कराये जाने की मांग की है। 

बताते चलें कि इन दिनों पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार इसको लेकर बेहद गम्भीर हैं। लगातार नगर पालिका परिषद के सफाई विभाग को निर्देशित किया जा रहा है कि प्रतिदिन मुहल्लों की साफ-सफाई कराकर ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाये। जिससे संक्रमण न फैल सके। इसके

ईदगाह रोड पर जलभराव का दृश्य।
बावजूद नगर पालिका का सफाई विभाग अपनी सुस्ती नहीं छोड़ रहा है। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में गन्दगी के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैलता है। इसके बावजूद विभाग के कर्मी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सफाई अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है। बुधवार को शहर के ईदगाह रोड नई बस्ती को गये मार्ग पर जलभराव देखा गया। नाली का गन्दा पानी सड़क पर बह रहा था। इस बाबत जब स्थानीय लोगों से बात की गयी तो उनका कहना रहा कि सफाई कर्मी आते तो हैं लेकिन सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते हैं। जिससे नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। बताया कि प्रतिदिन क्षेत्र में झाड़ू भी नहीं लगती। कूड़ा करकट एवं जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बाशिन्दों ने तत्काल इस मार्ग की साफ-सफाई कराये जाने की मांग की है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages