कच्ची छत ढहने से वृद्धा की दबकर मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

कच्ची छत ढहने से वृद्धा की दबकर मौत

फतेहपुर, शमशाद खान । वर्षा ऋतु में प्रत्येक वर्ष घर गिरी की घटनाएं प्रकाश मंे आती हैं। इस वर्ष भी कई स्थानों पर अब तक घर गिरी की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। मंगलवार की देर रात ऐसी ही एक घटना फिर प्रकाश में आयी। कल्यानपुर थाना क्षेत्र रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में रात करीब ढाई बजे कच्चे मकान की छत गिरने से 60 वर्षीय वृद्धा की मलबे में दबकर मौत हो गई। जिससे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। 

गिरी कच्ची छत।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी बुजुर्ग गांव निवासी युसुफ का कच्चा मकान है। मंगलवार की रात उसकी पत्नी 60 वर्षीय कमरुलनिशा घर पर सो रही थी। तभी रात ढाई बजे अचानक कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में वृद्धा दब गयी। चीख-पुकार सुनकर आये ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी और मलबा हटाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक महिला को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गयी थी। वृद्धा का शव देखकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। उधर छत ढहने से गृहस्थी भी पूरी तरह बर्बाद हो गयी। प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर अनूप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिए भेज दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages