फ्रीजर खराब होने से ठंडे पानी को तरसे लोग
कालिंजर, के एस दुबे । अभेद्य दुर्ग में श्रावण माह के अंतिम सोमवार एवं पूर्णमासी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन माह का यह अंतिम सोमवार दूर-दूर से काफी संख्या में लोग दर्शन करने भगवान नीलकंठ की ड्योढ़ी पर पहुंचे। दुर्ग पर पुरातत्व विभाग द्वारा पानी पीने के लिए फ्रीजर लगाया गया है, वह आठ माह से खराब चल रहा है
 |
| कालिंजर दुर्ग में विराजमान भगवान नीलकंठेश्वर के दर्शन करते श्रद्धालु |
जिसमें पानी पीने के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुरातत्व विभाग की इस घोर लापरवाही के चलते श्रद्धालु शीतल पेयजल को तरस गए। मजबूरन तालाबों का पानी ही श्रद्धालुओं को पीना पड़ा। कई बार पुरातत्व विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी यह पानी का
 |
| नीलकंठेश्वर का दर्शन करने को उमड़े श्रद्धालु |
फ्रीजर नहीं बनवाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से फ्रीजर बनवाया जाए। नीलकंठ मंदिर में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को जो पानी पीने की दिक्कतें होती हंै उसकी तत्काल व्यवस्था की जाए।
No comments:
Post a Comment