गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे लोग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 3, 2020

गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे लोग

 एक हजार की आबादी में दो हैंडपंप भर रहे सांसें 

बदौसा, के एस दुबे । कल्याणपुर ग्राम पंचायत के मजरा प्रतापपुर में 1000 की आवादी में सिर्फ दो हैण्डपम्प है जो अक्सर बीमार पड़े रहते है, अगर वो ठीक भी हो गये तो वहा का पानी नालियों की सफाई न होने के कारण वहां गन्दा पानी जमा हो जाता है और लोग पानी पीने को मजबूर है और गन्दा पानी पी-पी कर लोग बीमार हो रहे हैं। 
यहां के लोगो ने जिम्मेदार लोगो को कई बार कहा पर वो सुनने को तैयार नही है। सफाई कर्मचारी तीरथ कुशवाहा तो महीनों से यहां आए ही नहीं है। जहां एक ओर देश में कोरोना जैसी बीमारी फैली हुई है वही अब लोग मलेरिया बुखार
फावड़े से कचरा हटाते ग्रामीण
आदि अनेक मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। यहां के लोगो को 50 किमी दूर अतर्रा, बदौसा, बांदा, कर्वी, इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। गांव में साफ सफाई न होने के कारण गांव में अनेक बीमारियां फैल रही हैं। इस दुर्दशा को देखकर नौजवान युवकों लखन पटेल के नेतृत्व में गांव के कई लोगो ने फावड़ा लेकर सफाई का कार्य किया। इनमें अखिलेश पटेल, सरजो प्रसाद पटेल, राजीव, छोटू यादव, लखन पटेल एवं गांव के अन्य लोग शामिल हैं। नालियों की सफाई की और नल के पास रुका हुआ पानी निकाला, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages