शहर के बामदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
गुफा के अंदर विराजमान भोलेनाथ के दूर से हुए दर्शन
बांदा, के एस दुबे । सावन के आखिरी सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दर्शन और उनका अभिषेक करने के लिए भोर होते ही श्रद्धालुओं का रुख बामदेवेश्वर पर्वत की ओर हुआ। पर्वत पर पहुंचकर भगवान शंकर का लोगों ने दूर से दर्शन किया और उनका अभिषेक किया। कोरोना वायरस के चलते गुफा के अंदर तो प्रवेश मिला लेकिन भोलेनाथ के दर्शन दूर से ही करने पड़े। मंदिर कमेटी के स्वयंसेवक भोलेनाथ का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था के आगे कभी-कभी सोशल डिस्टेंसिंग का सिलसिला भी टूट जाता रहा। बामदेवेश्वर पर्वत में सुबह से लेकर देर रात तक हर-हर-बम-बम का जयकारा गुंजायमान होता रहा।
![]() |
| भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने को उमड़े श्रद्धालु |
![]() |
| गुफा के अंदर मौजूद स्वयंसेवक |
पूरे सावन माह में मंदिर परिसर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे हैं। भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने अपने आराध्य की खूब आराधना की और उनसे कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने की कामना की। दोपहर बाद भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रंगार किया गया और उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन पाकर भक्त अभिभूत हो गए। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।



No comments:
Post a Comment