बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे कोरोना से बेखौफ लोग
फतेहपुर, शमशाद खान । देश भर में कोरोना के गहराती संख्या के बीच प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीज के साथ-साथ जनपद में भी कोविड-19 के संक्रमितों की सँख्या बढ़ती जा रही है। मरीजों की बढ़ने वाली सँख्या का अहम कारण लोगो की लापरवाही अधिक दिखाई दे रही है। सड़कों पर निकलने वाले लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लगता है जैसा कि कोरोना महामारी को न्योता दिया जा रहा है। इन सबके बीच बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे लोग तो कोरोना के वाहक ही नजर आ रहे है। लोगों की लापरवाही सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये चलाई जा रही मुहिम की हवा निकालने के लिये ही काफी है। जनपद में जहां कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या छह सैकड़ा पहुंच रही है। वहीं लोगों की लापरवाही अब पहले से कही ज्यादा बढ़ गयी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो सरकार द्वारा घोषित गाइडलाइन को ही दरकिनार किया जा रहा है। कोविड 19 की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा शुरुआती चरण में जहां लॉकडाउन लगाकर सभी तरह की व्यपारिक एवं कार्मिक गतिविधियों को बन्द कर दिया गया था। कई चरणों के लॉकडाउन के बाद सरकार ने शर्तो के साथ दुकाने एव अन्य व्यपारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दे दी थीं और शर्तों के साथ ही अब तक बाजारों एवं अन्य व्यापारिक कार्य किये
जा रहे हैं। जबकि दूसरी ओर देश मे लगतार कोरोना कें मरीजों का बढ़ना जारी है। प्रदेश के साथ ही जनपद की तीनों तहसीलों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के तीनों तहसीलों में कंटेनमेंट क्षेत्र भी बढ़ते जा जा रहे है। जिसकी वजह से आम जनमानस में कोरोना वायरस को लेकर भय व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर लोगों द्वारा घरो से बाहर निकलने में लापरवाही बरती जा रही है। बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। दुकानों में दुकानदार हो या ग्राहक दोनों के ही द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा हैं। जबकि सड़कों पर वाहनों की बड़ी संख्या की वजह से लगने वाले जाम के समय तो सोशल डिस्टेंसिंग का नियम और भी तार-तार होता हुआ दिखाई देता है। कोरोना से बचाव के लिये सरकार द्वारा बार बार लोगो से घरो में रहने, हाथों को सेनेटाइज करने व घर के बाहर निकलमे से पहले मास्क या मुंह ढकने के लिये अपील की जाती है। बिना मास्क के जुर्माना भी लगाया जाता है लेकिन इसके बाद भी लोगांे द्वारा भीड़-भाड़ लगाए जाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को मजाक बनाया जाता है। मास्क के बिना ही लोगो बाजारों सड़को पर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे लोगो द्वारा बरती जा रही लापरवाही आम जनमानस पर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमितों के रूप में भारी पड़ती जा रही है।
![]() |
| कोरोना से बेखौफ बाजार में उमड़ी भीड़। |


No comments:
Post a Comment