राम मंदिर का शिलान्यास होते ही खुशी से झूम उठे जनपदवासी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 5, 2020

राम मंदिर का शिलान्यास होते ही खुशी से झूम उठे जनपदवासी

जगह-जगह मिष्ठान का हुआ वितरण, जय श्री राम के लगाये उद्घोष
शोभा यात्रा निकालकर की आतिशबाजी, घर-घर जलाये दीप 
  
फतेहपुर, शमशाद खान । 492 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जिसका हिन्दू समुदाय को बेसब्री से इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या नगरी पहुंचकर हनुमान गढ़ी के दर्शन के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की आधारशिला निर्धारित समय पर रखी। जैसे ही मंदिर निर्माण का शिलान्यास हुआ तो जनपदवासियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जगह-जगह मिष्ठान वितरण करने के साथ ही लोगों ने भगवान श्रीराम के उद्घोष लगाये। कई स्थानों पर भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकालकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। राम मंदिर शिलान्यास की पूर्व संध्या पर घर-घर दीप जलाये गये। पूरा माहौल भक्तिमय रहा। 
बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चैक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर पटाखे फोड़े और लोगों को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं में खुशी का इजहार करते देखते ही बनता। आने-जाने वाले राहगीरों ने भी आनंद की धारा में डुबकी लगाई। पांच अगस्त को निर्धारित समय पर विहिप वह बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी लोगों में नया जोश हिलोरें
मंदिर में पूजा-अर्चना करते एवं चैक चैराहे पर जश्न मनाते विहिप कार्यकर्ता।
लेता रहा। शहर के चैक बाजार स्थित हनुमान मंदिर में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरण किया। पूरा क्षेत्र जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 492 साल बाद यह शुभ घड़ी पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से आ सकी है। आज का दिन महाउत्सव का है। उनका कहना था कि जब भगवान श्रीराम 14 सालों का वनवास खत्म कर वापस आये तो हम दीपावली मनाते हैं। आज उससे भी बड़ा दिन है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अब भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। इस मौके पर शानू सिंह, सत्य भगवान, आनन्द तिवारी, विजय मिश्रा, जीतू हयारण, राधेश्याम हयारण, विनोद गुप्ता सहित तमाम राम भक्त मौजूद रहे। उधर व्यापारी नेता कुलदीप उर्फ पप्पन रस्तोगी के नेतृत्व में देशी घी के लड्डू चैक व्यापारियों के बीच वितरण किया गया। सभी व्यापारियों ने राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इसके पूर्व पप्पन रस्तोगी की मौजूदगी में चैक हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना व आरती की गयी। इस मौके पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, सतीष गुप्ता, शिवाकांत, राजू आदि मौजूद रहे। इसके अलावा हथगाम नगर में भी लोगों ने श्रीराम की पालकी निकालते हुए जनता को दीपोत्सव मनाने की अपील करते हुए हर्ष जताया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages