फतेहपुर, शमशाद खान । बजाज इलेक्ट्रिक लिमिटिड नई दिल्ली के सामुदायिक सामाजिक उत्तरदायित्व अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में फतेहपुर फोरम व नेहरू युवा संगठन टीसी द्वारा दस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ बहुआ व भिटौरा ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बजाज इलेक्ट्रिक लिमिटेड के अधिकारी मनीष श्रीवास्तव व
 |
| विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते लोग। |
पुनीत गुप्ता के कर कमलों से हुआ। दोनों अधिकारियों ने कहा कि यह जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी में आता है। इसलिए हमारी कंपनी यहां शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना चाहती है। पौधरोपण के बाद छात्रों के बीच कैरियर काउंसलिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में जिला समन्वयक बालिका सर्व शिक्षा अभियान डॉ विवेक शुक्ल ने पूरा सहयोग देने की बात कही। साथ ही कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीण की बालिकाएं पड़ती है। जिनको अपने भविष्य में संवारने की जानकारी बिल्कुल ही नहीं होती। बजाज इलेक्ट्रिक लिमिटेड के सहयोग से यह कार्य सरल किया जाएगा। नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्य्ाक्ष राजेन्द्र साहू ने बताया कि दस विद्यालयों में दीर्घ आयु जैसे कि पीपल, पखार, नीम, सहिजन, जामुन व कैथा के प्रति विद्यालय 100 पौध लगाए जा रहे हैं। वृहद पौधरोपण के अवसर पर वार्डेन भावना गुप्ता, विद्यालय के समस्त स्टाफ, संस्था के रमेशचंद, कामता सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment