विद्यालय ने माफ किया चार माह का शिक्षण शुल्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 6, 2020

विद्यालय ने माफ किया चार माह का शिक्षण शुल्क

फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाये जाने के उद्देश्य से लगातार विद्यालयों द्वारा शिक्षण शुल्क माफ किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अभिभावक संघ के संरक्षक व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के आहवान पर न्यू हैप्पी डेल इण्टर कालेज ने चार माह का शिक्षण शुल्क माफ करके अभिभावकों को राहत प्रदान की। इस पर बार अध्यक्ष ने विद्यालय प्रबन्धक का आभार जताया।

अभिभावक संघ के संरक्षक को फीस माफी का पत्र देते प्रबन्धक।
जिला अभिभावक संघ के संरक्षक व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्र के आहवान पर शादीपुर मुहल्ला स्थित न्यू हैप्पी डेल इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयपाल सिंह ने स्कूल व कॉलेज के समस्त छात्रों का अप्रैल से लेकर जुलाई माह (चार माह) का शिक्षण शुल्क व अन्य सभी शुल्क माफ कर दिया। विद्यालय द्वारा शिक्षण शुल्क माफ किये जाने पर अभिभावक संघ ने प्रबन्धक का आभार व्यक्त किया। बार अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से देश के हालात अच्छे नहीं है। वर्तमान समय में लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की फीस जमा कर पाना अभिभावकों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। इस संकट की घड़ी में जहां लोग दूसरों की मदद कर रहे हैं वहीं विद्यालय भी अब इस दिशा में आगे आ रहे हैं। उन्होने कहा कि अभिभावकों की आर्थिक स्थिति खराब होने पर समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य किया। इसके लिए भी सभी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर जिला अभिभावक संघ के महामंत्री अरविंद नारायण मिश्र, नीरज मिश्र, आदित्य शर्मा आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages