हमीरपुर, महेश अवस्थी । समर्थ फाउंडेशन और सहयोग के संयुक्त तत्वाधान में हमीरपुर जनपद के कुरारा विकासखंड के 21 गांव के 150 परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया।
समर्थ फाउंडेशन के देवेन्द्र गाँधी ने बताया कि कोविड-19 के कारण अनेकों परिवार पर रोजी रोटी का संकट है। परिवारों में युवाओं के काम का अभाव है। वही गर्भवती महिलाएं, विधवा महिलाएं, दिव्यांगजन, एवं भूमि भूमिहीन
परिवारों के सामने अनेक प्रकार की समस्या खड़ी है । इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए यूएनटीएफ के साथ मिलकर 150 परिवारों को खाद्यान्न किट , जिसमें आटा 10 किलोग्राम, चावल 4 किलोग्राम, अरहर की दाल 2 किलोग्राम, सरसों का तेल 1 लीटर, दो साबुन और 200 ग्राम सब्जी मसाला दिया गया । इन परिवारों को खाद्यान्न मिलने से बेइन्तहा खुशी है।


No comments:
Post a Comment