कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित एक अन्य युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने से नगर में हड़कम्प मच गया आश्चर्य तो इस बात का है कि उक्त स्वास्थ्य कर्मी बेधड़क सीएचसी परिसर में घूमता रहा जिससे मरीजों में दहशत बनी रही जब कि स्वास्थ्य विभाग ने उसे क्वारन्टीन करने की जहमत तक नही उठाई।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ब्लाक कार्यालय के एक कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी बुधवार को सीएचसी के वार्ड ब्याय सहित सीएचसी परिसर के नजदीक रहने वाले युवक की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने से सीएचसी में हड़कम्प मच गया बताया जाता है कि उक्त स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के वावजूद उसे क्वारन्टीन नही किया गया जिससे उक्त कर्मी बेधड़क सीएचसी परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया इससे मरीजो एंव अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कम्प मचा रहा है। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में सी एच सी परिसर को सेनेटाइज कराया गया। लेकिन मरीजो का आवागमन लगातार बना रहा । इस सम्बंध में एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि यह लापरवाही है सीएचसी परिसर में सिर्फ इमरजेंसी केस ही देखे जाएंगे इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक से बात कर रहे है।
![]() |
| कर्मचारी व दुकानदारों को दिशा निर्देश देते नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह व पुलिस कर्मी। |
रिपोर्ट को लीक करने से क्षेत्र में दहशत
सीएचसी परिसर के कुछ स्वास्थ्य कर्मी बिना अधिकारी की अनुमति से रिपोर्ट को लीक करके क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ही एक स्वास्थ्य कर्मी ने एक युवक की रिपोर्ट को पॉजिटिव बता कर दहशत फैलाई थी जिससे नगर व क्षेत्र के लोगो मे भी भय व्याप्त हो गया था। स्वास्थ्य कर्मियों पर पक्षपात का भी आरोप लगा है।


No comments:
Post a Comment