मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 6, 2020

मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह

हमीरपुर, महेश अवस्थी  । सरस्वती विद्या मंदिर अन्तर कॉलेज के केशव भवन सभागार मेंजिले में श्रेष्ठ स्थान पाने वाले छात्रो को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह  ने सम्मानित किया ।इंटर में दिव्या ने जिले में पांचवा स्थान,दशम में देविका ने चतुर्थ,सुशान्त दीक्षित ने पंचम,यश कुमार ने छठवां, आकांक्षा अवस्थी ने आठवा, नरोत्तम कुमार ने नवा स्थान पाया था।जिन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बच्चों का

अच्छा परिणाम देखकर बेहद खुशी हो रही है की शिक्षा देने वाले व शिक्षा पाने वाले दोनों ने ही कीर्ति मान स्थापित किया है ।सभी स्टाफ व छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करते रहे ।प्रधानाचार्य रमेश चंद्र कहा कि वे छात्रों से इसी प्रकार विद्यालय व समाज का नाम रोशन करने की अपेक्षा की है। संचालन आचार्य बलराम कर रहे थे ।विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल ने दी ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages