फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के आह्वान पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने वृक्षों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लेकर पौधों को राखियां बांधी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने वृक्षों की सुरक्षा और देखभाल को बढ़ावा देने के लिए कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में पौधों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया। सोमवार को संघ से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं दर्जनों अन्य व्यक्तियों ने पौधों को राखियां बांधी और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने बताया कि संघ कार्यकर्ता लगातार सामाजिक सहयोग से जन हितैषी कार्यों की भूमिका बनाकर जन सहभागिता के आधार पर उन्हें क्रियान्वित करने की पहल में जुटे रहते हैं।
Monday, August 3, 2020
आरएसएस ने पौधों को राखी बांधी, लिया रक्षा का संकल्प
Tags
# Firozabad
Share This
About Amja Bharat
Firozabad
Tags:
Firozabad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment